Wednesday 10 December 2014
Monday 1 December 2014
मेरा हिन्द तब राष्ट्र बनेगा
मेरा हिन्द तब राष्ट्र बनेगा
हिन्दू जब तजिया निकालेंगे,
मुस्लिम जगराते गाएंगे।
मन्दिर की दीवारे हरी होंगी,
मस्जिद भगवा मे रंगेगा।
मेरा हिन्द तब राष्ट्र बनेगा।।
जब चर्च मे गुरुवाणी होगी,
गुरुद्वारे मे यीशु का जनम होगा।
मस्जिद मे गीता का पाठ होगा,
हिन्दू जब कलमा पढ़ेगा।
मेरा हिन्द तब राष्ट्र बनेगा।।
मुस्लिम जब राम को पूजेंगे,
हिन्दू जब रोजा रखेगा।
पूरब-पश्चिम का भेद मिटेगा,
घर-२ मे प्यार बढ़ेगा।
मेरा हिन्द तब राष्ट्र बनेगा।।
गंगा का निर्मल जल होगा,
इफ्तारी का मीठा फल होगा।
दंगो का जब अंत होगा,
गौ रक्षा का संकल्प होगा।
मेरा हिन्द तब राष्ट्र बनेगा।।
तुलसी जब पूजी जाएगी,
ईदी तब बांटी जाएगी।
महिलाय मस्जिद जाएँगी,
बुर्के का जब अंत होगा।
मेरा हिन्द तब राष्ट्र बनेगा।।
३७० जब जायेगा ४४ जब आएगा,
जब पर्सनल लॉ का अंत होगा।
ना बाबा न कोई संत होगा,
जब जातिवाद का अंत होगा।
मेरा हिन्द तब राष्ट्र बनेगा।।
AUTHOR-PARTH SARTHI
Subscribe to:
Posts (Atom)